OUCH.. शाहरूख खान- रोहित शेट्टी के बीच खटपट.. अगली फिल्म हुई बंद!
[गपशप] फिल्म 'दिलवाले' क्या फ्लॉप हुई.. फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी और फिल्म के निर्माता और हीरो शाहरूख खान के बीच खटपट की खबरें सुर्खियों में आने लगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई.. और इसका कारण दोनों एक दूसरे को बताते दिख रहे हैं।
खैर, शाहरूख खान और रोहित शेट्टी के बीच कुछ गड़बड़ है या बात आई गई हो गई.. यह तो फिलहाल हमें नहीं पता। लेकिन बता दें, इनके प्रोडक्शन की अगली फिल्म पर काले बादल जरूर छा गए हैं।
ALERT: करण जौहर और शाहरूख.. साथ आएगी यह धमाकेदार जोड़ी!
स्पॉटबॉय डॉट कॉम की मानें तो शाहरूख और रोहित ने एक साथ मराठी फिल्मों को प्रोड्यूस करने का प्लान बनाया था। इनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म का निर्देशन संजय जाधव करने वाले थे।
खैर, अब खबर आ रही है कि दिलवाले के फ्लॉप होने के बाद से इनकी आपस में कोई मीटिंग ही नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो दिलवाले की रिलीज के तुरंत बाद शाहरूख- रोहित और संजय जाधव आपस में मीटिंग करने वाले थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया। खबर है कि अब संजय ने भी उनसे संपर्क करना बंद कर दिया है।
बहरहाल, यहां जानते हैं शाहरूख खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications

