सलमान ने मुझे फोन किया और कहा कि एक फिल्म है प्लीज़ कर ले - शाहरूख खान
शाहरूख खान की ज़ीरो का ट्रेलर लॉन्च किया जा चुका है और ये ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर लॉन्च में शाहरूख ने सलमान के फिल्म से जुड़ने की कहानी बताई। शाहरूख ने बताया कि ये फिल्म पहले सलमान और कैटरीना को ऑफर हुई थी लेकिन फिर सलमान इसे नहीं कर पाया। उसने मुझे फोन करके कहा कि एक बहुत बढ़िया फिल्म है, प्लीज़ कर ले।
और इस तरह, मेरे पास ज़ीरो की कहानी आई। इसके बाद हम एक दिन सब साथ में बैठे थे और फिल्म की कहानी पर चर्चा हो रही थी तो सलमान ने तुरंत कहा कि इस फिल्म में मैं कुछ तो करूंगा। तब उसका और मेरा डांस का सीन लिखा गया। हालांकि जब वो शूट पर आया तो कहने लगा कि किसी बच्चे को शाहरूख का मुखौटा पहनाकर जल्दी शूटिंग खत्म करो।

पहले भी शाहरूख ने बताया था कि पूरी पिक्चर में सलमान ही सलमान है। शाहरूख और सलमान की दोस्ती के कसीदे तो बॉलीवुड में पढ़े ही जाते हैं। ईद पर भी शाहरूख खान ने, अपना और सलमान का ज़ीरो टीज़र फैन्स को गिफ्ट किया और फिर तो फैन्स में जैसे तहलका ही मच गया।
अब शाहरूख और सलमान एक साथ ज़ीरो में एक डांस करते दिखाई देंगे। वैसे भी सलमान खान जहां भी कैमियो करने जाते हैं, फैन्स का एक्साइटमेंट बढ़ जाता है। याद दिलाते हैं सलमान के सबसे यादगार कैमियो -


Click it and Unblock the Notifications











