संजय लीला भंसाली की फिल्म को इस सुपरस्टार ने किया रिजेक्ट, चौंक जाएंगे आप!
संजय लीला भंसाली एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता है। हाल में काफी कंट्रोवर्सी के बाद रिलीज हुई उनकी फिल्म पद्मवात को भी लोगों ने खूब सराहा और फिल्म लगभग 260 करोड़ की कमाई कर चुकी है।ऐसे में अगर संजय लीला भंसाली किसी को फिल्म ऑफर करें तो वो क्यों मना करेगा।
लेकिन शाहरुख खान एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्होंने पिछले कुछ समय में लगातार संजय लीला भंसाली की कई फिल्में रिजेक्ट की हैं। संजय लीला भंसाली ने यहां तक कि शाहरुख खान को अलाउद्दीन खिलजी का किरदार भी निभाने का ऑफर दिया था लेकिन शाहरुख खान ने फिल्म करने से मना कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके अलावा पिछले साल भी संजय लीला भंसाली ने शाहरुख खान को दो फिल्में ऑफर की थी और स्क्रिप्ट भी पढ़कर सुनाई थी लेकिन शाहरुख खान को वो फिल्में कुछ खास अच्छी नहीं लगी इसलिए उन्होंने बहुत ही विनम्रता के साथ इन ऑफर्स को ठुकरा दिया।
हालांकि इससे शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के रिश्ते पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। दोनों पहले भी काफी अच्छे दोस्त थे और आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं। शाहरुख खान फिलहाल अपनी अगली फिल्म जीरो की शूटिंग में लगे हुए हैं जिसमें वो पहली बार एक बौने शख्स का किरदार निभाते नजर आएंगे।
इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। फिल्म का टीजर दर्शकों को पहले भी काफी पसंद आया था और फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications