सलमान को शाहरूख का रेड अलर्ट
शाहरूख खान और सलमान खान एक दूसरे से दूरी बरतते है। लेकिन इस छोटी सी फिल्म इंडस्ट्री में एक दूसरे से बच पाना काफी मुश्किन है। हाल ही में शाहरूख फिल्म दूल्हा मिल गया की शुटिंग कर रहे थे। इसके एक दृश्य में उन्हें लाल रंग का गिटार बजाना था।
फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज और नृत्यनिर्देशक अहमद खान को गिटार पसंद नही आया। वे इसे बदलना चाह रहे थे लेकिन इतनी जल्दी में उन्हें कोई और गिटार मिल नही रहा था। तभी पता चला कि सलमान भी कहीं पास के स्टूडियों में फिल्म वांटेड की शुटिंग कर रहे है। उनके पास एक और लाल गिटार है। बस फिर क्या था युनिट के कुछ लोग सलमान के पास पहुंच गए।
जिस वक्त वे लोग सलमान के पास पहुंचे वे गिटार बजा रहे थे। थोड़ी देर में सलमान गिटार बजाकर बाहर चले गए। युनिट के लोगो ने चुपके से शाहरूख के लाल गिटार को वहां रखकर सलमान का लाल गिटार लेकर चले आए।
तो दोनो दुश्मनों को बिना बताए काम चला लिया गया।


Click it and Unblock the Notifications