SHOCK: संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म.. साथ आएंगे ये दो सुपरस्टार!
[गपशप] काफी अफवाह से अफवाहों ने जोर पकड़ा है कि संजय लीला भंसाली शाहरूख खान के साथ एक फिल्म प्लान कर रहे हैं। हाल ही में बाजीराव मस्तानी की सक्सेस पार्टी में शाहरूख और भंसाली की ट्यूनिंग देखकर लोगों का शक और भी गहरा हो गया।
गौरतलब है कि समय समय पर इनके टकराव की खबरें आती रहती हैं। साल 2015 में आई दिलवाले और बाजीराव मस्तानी के साथ भी कुछ ही हुआ। लेकिन अब बात कुछ और ही है। हाल ही में शाहरूख खान को संजय लीला भंसाली की एक पार्टी में देखा गया है, जहां दोनों काफी देर तक एक दूसरे से बातें की। इतना ही नहीं, संजय लीला भंसाली ने किंग खान की जमकर तारीफ भी की और कहा कि शाहरूख मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनसे बेहद प्यार करता हूं।
PICS: साथ आए 'देवदास' कपल.. शाहरूख- ऐश्वर्या..
वहीं, फिल्मों के बारे में पूछने पर भंसाली ने कहा कि फिलहाल उनके पास दो स्क्रिप्ट हैं। लेकिन मैंने यह डिसाइड नहीं किया है कि कौन सी फिल्म पहले शुरू करना है। सूत्रों की मानें तो दो फिल्मों में से एक शाहरूख के नाम होने वाली है।
ताजा खबर यह भी है कि सिर्फ शाहरूख नहीं, बल्कि शाहरूख के साथ संजय लीला भंसाली इस फिल्म में अपने फेवरिट रणवीर सिंह को भी रखना चाहते हैं। फिलहाल इन खबरों में कितनी सच्चाई है यह समय के साथ ही पता चलेगा।
यहां देंखें सितारों के साथ संजय लीला भंसाली की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications


