Shhh: सबको लगा अफवाह है...पर दो सुपरस्टार कर चुके हैं इस फिल्म को YES!
करण जौहर मल्टीस्टारर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं और इस बार की उनकी प्लानिंग और भी शानदार थी। एक ही फिल्म में चार सुपरस्टार्स को साथ लाना काफी मुश्किल काम है। सबको लगा ये अफवाह है पर सब सच है।
कभी सोचा है, एक ही फिल्म में रणबीर कपूर और शाहरूख खान! अब आपने नहीं सोचा तो क्या हुआ लेकिन करण जौहर ने ऐसा सोच लिया था।
लेकिन जैसे ही खबर बाहर आई, तुरंत सूत्रों ने कह दिया कि ये सब अफवाह है। लेकिन अगर खबरी की मानें तो फिल्म बन रही है जनाब, पूरे ज़ोर शोर से बन रही है।

पहले भी सबको लगा था कि अब जब करण जौहर ने सोच ही लिया है तो जल्द ही कोई ना कोई आधिरकारिक घोषणा हो ही जाएगी। लेकिन ये कास्ट जितनी शानदार है उतनी ही ज़रूरतमंद भी और इसलिए लोगों का ध्यान इस कास्ट की तरफ जा रहा है। और तुंरत ही इस खबर को अफवाह बता दिया गया।
[ फराह खान की फिल्म में ये करने वाले हैं शाहरूख - सलमान]
फिल्म की कहानी भी तय हो गई है और माना जा रहा है कि इस बार शाहरूख खान रणबीर कपूर के बड़े भाई की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में दीपिका और कैटरीना को भी लेने का प्लान चल रहा है।
करण का सपना है शाहरूख और रणबीर को एक ही फिल्म में देखना। अब देखना है कि करण जौहर का ये प्रोजेक्ट शुरू होता है या फिर इन 10 प्रोजेक्ट्स की तरह हवा में लटका रह जाता है!


Click it and Unblock the Notifications