CLASH: सलमान- शाहरूख नहीं.. अब होगा शाहरूख खान vs अजय देवगन!
[गपशप] अफवाहों की मानें तो शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' अब ईद पर रिलीज न होकर दिवाली के मौके पर दस्तक देगी। बता दें, दिवाली पर पहले से ही करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल और अजय देवगन की शिवाय रिलीज होने को तैयार है। हालांकि खबरों की मानें तो शाहरूख खान ने करण जौहर से अपनी फिल्म घिसकाने की गुजारिश की है।
यानि की यदि करण जौहर 'ऐ दिल है मुश्किल' की रिलीज टाल देते हैं तो बॉक्स ऑफिस पर सीधे शाहरूख खान की 'रईस' और अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' का क्लैश होगा। अगर ऐसा होता है तो कुछ इस क्लैश से खुश होंगे, कुछ खफा। बहरहाल, इस क्लैश ने एक बार फिर शाहरूख फैंस और अजय देवगन फैंस के बीच दीवार जरूर खड़ी कर दी है।
ALERT: 'सुल्तान' का टीजर रिलीज होते ही.. शाहरूख ने बदल ली 'रईस' की डेट !
'शिवाय' की बात करें तो यह अजय देवगन की ड्रीम प्रोजेक्ट है। काफी मुश्किलों से पार पाने के अजय देवगन की इस फिल्म की शुरूआत की है, लिहाजा, इसे लेकर अजय कोई कमी नहीं छोंड़ेगे। यह फिल्म 100 करोड़ के भारी भरकम बजट में बन रही है।
लिहाजा, शाहरूख खान के लिए आगे कुआं, पीछे खाई वाली स्तिथि हो गई है। न उन्हें सुल्तान के साथ रईस रिलीज करनी है, न उन्हें अजय देवगन के साथ भिड़ना चाहिए.. देखते हैं रईस टीम क्या फाइनल करती है! वैसे दिलवाले और बाजीराव मस्तानी क्लैश को छोड़ दें, तो शायद ही कोई स्टार शाहरूख के सामने टिक पाया है।
यहां देखिए कब कब शाहरूख खान की फिल्मों का हुआ धमाकेदार क्लैश-


Click it and Unblock the Notifications



