ALERT: 'सुल्तान' का टीजर रिलीज होते ही.. शाहरूख ने बदल ली 'रईस' की डेट !

[गपशप] 'सुल्तान' का टीजर रिलीज होते ही शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' के डेट पोस्टपोंड की अफवाहें तेज होने लगी। जी हां, सलमान खान की सुल्तान और रईस दोनों ही फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली हैं। इसे साल 2016 का सबसे बड़ा घमासान माना जा रहा है।

लेकिन शाहरूख खान शुरू से ही इस क्लैश के विरोध में रहे हैं। फैन के प्रमोशन के दौरान जब शाहरूख खान से इस क्लैश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, फिलहाल यह क्लैश फाइनल नहीं है। मुझे यह क्लैश लॉजिकल नहीं लग रही। मैं इस बारे में आदित्य चोपड़ा और सलमान खान से बात करूंगा.. देखते हैं क्या फाइनल होता है..

10 कारण: सलमान खान की 'सुल्तान' से बेहतर है शाहरूख की 'रईस'

इतना ही नहीं, शाहरूख ने कहा कि, यदि सुल्तान अपनी तारीख को लेकर अड़ी रही.. क्योंकि ईद सलमान खान की होती है, तो ईद सलमान की ही रहेगी। ऐसे में 'रईस' की रिलीज डेट बदलने में मुझे कोई परेशानी नहीं है। हम्मम.. लगता है रईस टीम ने किंग खान की बात मान ली है।

अफवाहें हैं कि अब रईस ईद पर रिलीज न होकर दिवाली पर दस्तक देगी। यूं भी हर साल दिवाली पर शाहरूख धमाका होता है। खबर है कि शाहरूख ने करण जौहर से फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की डेट घिसकाने की गुजारिश की है। बता दें, दिवाली पर पहले से ही करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल और अजय देवगन की शिवाय रिलीज हो रही।

अब ऐसे में शाहरूख क्या करते हैं.. देखना दिलचस्प होगा। बहरहाल, यहां जानते हैं 10 कारण, क्यों नहीं होनी चाहिए सुल्तान और रईस क्लैश-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X