'फैन' फ्लॉप से शाहरूख परेशान.. 'रईस' रिलीज हो पाएगी या नहीं !
[गपशप] सलमान खान की सुल्तान और शाहरूख खान की रईस दोनों ही फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली हैं। इसे साल 2016 का सबसे बड़ा घमासान माना जा रहा है। लेकिन शाहरूख खान शुरू से ही इस क्लैश के विरोध में रहे हैं।
फैन के प्रमोशन के दौरान जब शाहरूख खान से इस क्लैश के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा, फिलहाल यह क्लैश फाइनल नहीं है। मुझे यह क्लैश लॉजिकल नहीं लग रही। मैं इस बारे में आदित्य चोपड़ा और सलमान खान से बात करूंगा.. देखते हैं क्या फाइनल होता है..
''ईद सलमान खान के लिए FIX है.. तो सलमान की ही रहे.. हम डेट बदल लेंगे..''
अफवाहों की मानें तो शाहरूख अपनी फिल्म को किसी भी फिल्म के साथ क्लैश नहीं करना चाहते। पहले खबरें आई थी कि शाहरूख दिवाली के मौके पर रईस रिलीज करेंगे और करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल पोस्टपोंड होगी। लेकिन फिर इसे गलत बता दिया गया।
फिर खबरें आई फिल्म रईस दिसंबर में रिलीज हो सकती है.. फिर सामने आया कि वरूण धवन की 'ढ़िशूम' से रईस क्लैश होगी। बहरहाल, बता दें, यह सभी खबरें महज अफवाह है। ताजा खबरों की मानें तो फिल्म 2017 तक के लिए पोस्टपोंड हो सकती है।
अब ऐसे में शाहरूख क्या करते हैं.. देखना दिलचस्प होगा। बहरहाल, यहां जानते हैं 10 कारण, क्यों नहीं होनी चाहिए सुल्तान और रईस क्लैश-


Click it and Unblock the Notifications