..................... Shahrukh Khan | Priyanka Chopra | Nepal | Love | शाहरूख खान | प्रियंका चोपड़ा | नेपाल | लव - Hindi Filmibeat

शाहरूख प्रियंका गुपचुप लव इन नेपाल

बॉलीवुड के डॉन यानी शाहरुख खान और जंगली बिल्ली यानी प्रियंका चोपड़ा के बीच काफी समय से खबर आ रही है कि इनके बीच कुछ तो है। हाल ही में बर्लिन में हुए समारोह से अब खबर आ रही है कि शाहरुख और प्रियंका गुपचुप नेपाल जाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

प्रियंका और शाहरुख के बीच अफेयर की खबरों ने बॉलीवुड के साथ गौरी को भी हिलाकर रखा है। गौरी खान इन दोनों की बढ़ती करीबी से काफी नाराज हैं। इतना ही नहीं शिरीष कुंदर और शाहरुख का झगड़ा भी कुछ इसी बात को लेकर ही हुआ था।

दरअसल बर्लिन में डॉन 2 के प्रीमियर के दौरान जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे सवाल पूछा गया कि आप और शाहरूख नेपाल आ रहे हैं क्या यह सच है ?

इस सवाल से प्रियंका पूरी तरह से चौंक गईं। फिर खुद को संभालते हुए उन्होंने कुछ अजीब सा जवाब दिया, प्रियंका ने कहा कि नेपाल को लेकर उनकी बचपन की बहुत हसीन यादें हैं।

इस तरह से प्रियंका ने ना तो हां किया और ना ही ना। उनके इस जवाब से एक बार फिर इन अफावहों को हवा मिल गई। आपको बता दें कि नेपाल में पिछले कुछ समय पहले ये चर्चा थी कि शाहरुख खान वहां एक शो में आने वाले हैं और इनके साथ उनकी जंगली बिल्ली रोमा भी साथ आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X