शाहरुख खान पुणे में कर रहे हैं अटली की फिल्म की शूटिंग? मेट्रो स्टाफ के साथ वायरल हुईं तस्वीरें!
सुपरस्टार शाहरुख खान की लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि वो अटली की फिल्म के लिए शूटिंग स्टार्ट कर चुके हैं और इस समय उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में फैंस के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल खबरों की मानें तो शाहरुख खान के फैंस कोई और नहीं बल्कि पुणे का मेट्रो स्टाफ है। शाहरुख खान कथित तौर पर पुणे में निर्देशक अटली के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
पुणे मेट्रो के कर्मचारियों के साथ पोज देते हुए अभिनेता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हालांकि इस बात को लेकर सुपरस्टार शाहरुख खान की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है।

लेकिन मीडिया पर आ रहीं खबरों में यही बताया जा रहा है कि किंग खान की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो तमिल निर्देशक अटली के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग की हैं।


Click it and Unblock the Notifications