शाहरूख खान का धमाकेदार कमबैक, हीरो नहीं विलेन बनकर करेंगे तबाही, ये रही डीटेल्स
Recommended Video
हाल ही में शाहरूख खान और साउथ के डायरेक्टर अटली कुमार की मीटिंग को लोग नज़रअंदाज़ नहीं कर पा रहे थे। खबर आई कि तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म थालापती 63 में शाहरूख खान एक कैमियो करेंगे। उसके अलावा वो थालापती डायरेक्टर अटली के साथ एक मसाला फिल्म कर सकते हैं।
लेकिन अब खबर है कि थालापती में शाहरूख खान सिर्फ कैमियो नहीं कर रहे हैं बल्कि शाहरूख खान फिल्म के विलेन हैं। हालांकि उनका किरदार फिल्म में क्लाईमैक्स में एंट्री मारेगा। लेकिन फिल्म के आखिरी 15 मिनट में शाहरूख खान पूरी फिल्म की दशा और दिशा दोनों पलट कर रख देंगे।

गौरतलब है कि थालापती एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जो तमिल में बन रही है और अक्टूबर 2019 में रिलीज़ हो रही है। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी नज़र आएंगे। फिल्म में विलेन की भूमिका के लिए हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार चाहिए था और इसलिए अटली ने शाहरूख खान को अप्रोच किया और शाहरूख ने हां कर दी।
हालांकि फिल्म की शूटिंग चेन्नई में होगी या फिर मुंबई में इस बात पर अभी विचार किया जा रहा है। शाहरूख खान को अपना पार्ट शूट करने के लिए 4 - 5 दिन लगेंगे। वैसे ये पहली बार नहीं है जब शाहरूख खान निगेटिव भूमिका में नज़र आएंगे। डर से लेकर अंजाम और डॉन तक शाहरूख दिल जीत चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











