फैन में 17 साल के युवा का किरदार निभा रहे हैं शाहरुख!
सिने जगत के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म फैन इस साल बकरीद पर रिलीज होने की संभावना है। हालांकि आशंका इस बात की है कि फैन फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स का काफी काम अभी तक बाकी है और हो सकता है कि वो इस साल रिलीज ना भी हो। लेकिन उम्मीद यही है कि साल के अंत तक फैन रिलीज हो जानी चाहिए।
शाहरुख खान ने इस फिल्म में दो किरदार निभाए हैं जिनमें से एक किरदार बहुत बड़ा स्टार है और दूसरा किरदार उस स्टार का बहुत बड़ा फैन है। फिल्म में दोनों किरदारों की उम्र क्या है ये तो किसी को नहीं पता लेकिन इतना जरुर है कि फैन के किरदार में शाहरुख काफी युवा दिखने वाले हैं और इस बात को लेकर नयी खबर आई है कि उनके किरदार की उम्र है 17 साल।
लेकिन शाहरुख खान ने आज ही ट्विटर के माध्यम से इस बात को गलत साबित करते हुए लिखा- समझ आया.. मैंने ये कहा कि अपनी अगली फिल्म में मैं 17 साल के युवा लड़के का किरदार निभा सकता हूं लेकिन इसका मतलब ये था कि फिल्मों में किरदारों की कास्टिंग उम्र पर आधारित नहीं होती। हम आज टेक्निकली इतने ज्यादा आगे हैं कि उम्र को भी पीछे छोड़ सकते हैं।
शाहरुख खान ने हाल में एक प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा था कि वो हो सकता है कि अपनी अगली फिल्म में 17 साल के युवा का किरदार निभाएं। लेकिन इसके बाद लोगों ने ये खबर बनानी शुरु की कि वो फैन फिल्म में 17 साल के युवा का किरदार निभा रहे हैं। जबकि शाहरुख ने इस बात को गलत ठहराया है।


Click it and Unblock the Notifications
