#Finally: पाकिस्तानी मुद्दा ही खत्म...वापस शूट करेंगे पूरी फिल्म
अगर इस खबर में थोड़ी सी भी सच्चाई है तो आप ये मानकर चलिए कि शाहरूख खान की रईस को देखने में आपको अभी और टाइम लगने वाला है। क्योंकि अगर सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी कलाकारों के मुद्दे पर सबका सख्त रवैया देखते हुए रईस की टीम कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती।
और यही कारण है कि फिल्म की टीम ने ये तय किया है कि माहिरा खान के सीन वापस किसी नए कलाकार के साथ शूट कर लिये जाएं। लेकिन अगर ऐसा होता है तो फिल्म के बजट और रिलीज़ डेट पर ज़रूर असर पड़ेगा।

लेकिन इस वक्त रईस की टीम के पास कोई और ऑप्शन नहीं दिख रहा है। हालांकि इस पाकिस्तानी कलाकारों के मुद्दे पर करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल और गौरी शिंदे की डियर ज़िंदगी भी फंसी हुई है।
[फवाद खान ने तोड़ी चुप्पी पर ना भारत के सगे हुए ना पाकिस्तान के!]
फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो ये फैसला बहुत ही कठिन था। लेकिन रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर को प्रोड्यूसर के तौर पर ये फैसला लेना ही होगा क्योंकि उन पर काफी प्रेशर बन चुका है।
हालांकि पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करने का मुद्दा काफी पहले से बार बार गरम हो रहा था लेकिन अब उड़ी हमले के बाद लोगों पर भी इसका असर पड़ा है और फिल्म को इस बात से काफी नुकसान हो सकता है।
वहीं अगर हीरोइन की बात करें तो रईस की टीम को अगले 2 हफ्तों में फिल्म के लिए नई हीरोइन ढूंढनी हैं। वरना फिल्म का रिलीज़ हो पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। फिल्म को 27 जनवरी 2017 को रिलीज़ होना है।
[पाकिस्तान छोड़िए...भारत में भी नहीं रिलीज़ होगी ऐ दिल है मुश्किल...BAN?]
वहीं हाल ही में माहिरा खान ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि मैं पाकिस्तान से हूं और एक पाकिस्तानी की हैसियत से किसी भी आतंकी गतिविधि का विरोध करती हूं। हर कोई चाहता है कि दुनिया में अमन कायम हो और मैं भी इसी की वकालत करती हूं।
जानिए रईस में क्या है खास -
प्लॉट
शाहरूख का रईस किरदार - मियांभाई, गुजरात के एक बिज़नेसमैन अब्दुल लतीफ पर आधारित है जो 90 के दशक में गुजरात का सबसे बड़ा शराब माफिया था।
लीगल नोटिस
इस नोटिस के मुताबिक रईस की टीम से यह पूछा गया है कि आखिरकार 'अब्दुल लतीफ' के जीवन पर फिल्म क्यों और कैसे बनायी जा रही है। नोटिस में कहा गया है कि मुश्ताक के पिता एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन और सामाजिक लोगों से जुड़े हुए इंसान थे।
गुजरात में विरोध
हाल ही में जब 'रईस' की टीम शूटिंग के लिए भुज पहुंची तो वहां शाहरूख खान को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। विश्व हिंदू परिषद् के सदस्यों ने जाकर चलती शूटिंग के बीच प्रदर्शन शुरू कर दिया।
शराब माफिया
रईस 1990 में एक गुजरात के एक शराब माफिया की कहानी है जो वहां का सबसे बड़ा बिज़नेसमैन था। उस दौर में गुजरात में शराब पर पाबंदी अपने चरम पर थी।
शाहरूख खान का लुक
फिल्म में शाहरूख खान का लुक काफी अलग है। वो एक दमदार किरदार में और फिल्म की जो तस्वीरें लीक हुई हैं उनसे ये बात साफ है कि शाहरूख खान एक निगेटिव या ग्रे शे़ड में हैं लेकिन वो गरीबों के मसीहा हैं या नहीं ये तो फिल्म ही बताएगी।
धमाकेदार ड्रामा
रईस एक धमाकेदार ड्रामा है जिसमें फिलहाल शाहरूख खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी दोनों ही विलेन लग रहे हैं। हालांकि दोनों ही एक दूसरे को ज़बर्दस्त टक्कर देते नज़र आएंगे।
चक दे, स्वदेस के बाद....
चक दे इंडिया और स्वदेस के बाद शाहरूख खान से एक और बिल्कुल हटके फिल्म की उम्मीद की जा रही है। इसकी झलक रईस के टीज़र में दिख चुकी है। वैसे भी हैप्पी न्यू ईयर के बाद दिलवाले से उबरना मुश्किल हो चुका है।
ज़बर्दस्त स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट ज़बर्दस्त है। माहिरा खान पाकिस्तान टीवी के ज़रिए दर्शकों की फेवरिट बन चुकी हैं। वहीं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी इस समय अपने करियर के बेस्ट पर हैं।
डायलॉग्स
रईस टीज़र की शुरूआत ही शाहरूख के दमदार डायलॉग से होती है.. अम्मी जान कहती है, कोई धंधा छोटा नहीं होता.. और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता.. कोई शक नहीं फिल्म में तगड़े डॉयलोग्स सुनने को मिलेंगे।
राहुल ढोलकिया का गुजरात
परज़ानिया में राहुल ढोलकिया ने जैसा गुजरात दिखाया वो डरावना था। और एक बार फिर एक गहरी फिल्म के लिए दर्शक उम्मीद लगाकर बैठे हैं। फिल्म के सेट, कहानी और किरदार सब कुछ शानदार है।


Click it and Unblock the Notifications











