Ooo: शाहरूख की फिल्म में कैमियो करने के लिए ये रहा सलमान का PRICE!
शाहरूख खान और सलमान खान की दोस्ती कितनी शानदार है ये तो सब जानते ही हैं। हाल ही में शाहरूख खान ने सलमान खान की ट्यूबलाइट के लिए एक कैमियो किया था।
अब शाहरूख खान की आनंद एल राय वाली बौनी फिल्म के लिए सलमान खान ने शाहरूख खान के साथ एक कैमियो शूट किया है।

माना जा रहा था कि सलमान के पास इस कैमियो को शूट करने का बिल्कुल समय नहीं था। लेकिन उन्होंने किसी तरह समय निकाला और यशराज स्टूडियो पहुंचे।
जब शाहरूख को ये पता चला कि सलमान के पास डेट्स नहीं है और वो किसी तरह ये कैमियो शूट करने के लिए वक्त निकाल पाए हैं, उन्होंने सलमान के लिए एक सरप्राइज़ प्लान किया।
Recommended Video

सेट पर पहुंचते ही सलमान का स्वागत किया एक ब्रांड न्यू लग्ज़री गाड़ी ने। ये गाड़ी अब कई जगह लॉन्च भी नहीं हुई है और शाहरूख ने इसे सलमान के लिए गिफ्ट करवाया।
ये शाहरूख की तरफ से प्यार भरा तोहफा था सलमान के लिए जो इतनी व्यसतता के बावजूद ये कैमियो शूट करने समय पर पहुंच गए। अब ये गिफ्ट कौन सा है, ये देखने के लिए सबको इंतज़ार करना पड़ेगा।
सबसे दिलचस्प बात ये है कि सलमान उस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं, जिसके वो पहले खुद हीरो थे -


Click it and Unblock the Notifications