इस धमाकेदार REMAKE में नहीं होंगे शाहरुख खान- दो हीरो वाली फिल्म रिजेक्ट

साउथ की सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा की हिंदी रीमेक लंबे समय से सुर्खियों में है। शाहरूख की रेड चिलीज़ ने विक्रम वेधा रीमेक के राइट्स खरीदे हैं। वहीं, फिल्म को नीरज पांडे भी प्रोड्यूस करेंगे। खबर थी कि शाहरुख इस फिल्म को ना सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे.. बल्कि वह बतौर एक्टर भी जुड़ेंगे। वहीं, इस दो- हीरो वाली फिल्म में दूसरे हीरो को लेकर लंबे समय से खबरें चल रही थीं।

2019 में आते ही धमाका करेंगे ये स्टार- ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल की तैयारी

लेकिन अब फिल्म में एक बड़ा बदलाव किया जा रहा है। खबर है कि शाहरुख अब फिल्म में बतौर एक्टर नहीं जुड़ेंगे। बल्कि दोनों ही हीरो किरदारों के लिए अब तलाश की जा रही है।

Vikram Vedha remake

दरअसल, शाहरुख इस फिल्म में शाहरुख अपने साथ आर माधवन को लेना चाहते थे। लेकिन माधवन ने इस रीमेक में काम करने से साफ इंकार कर दिया है। दरअसल, ओरिजनल फिल्म में भी माधवन ने ही मुख्य किरदार निभाया था। लिहाजा, वह अपनी ही फिल्म के रीमेक में काम नहीं करना चाहते। बता दें, माधवन ने इससे पहले भी कई रीमेक फिल्मों को रिजेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X