''सलमान, शाहरूख और अक्षय कुमार साथ आए.. तो LOSS हो जाएगा....''
यह कहना है खुद सुपरस्टार शाहरूख खान का। सलमान खान, अक्षय कुमार या किसी भी सुपरस्टार के साथ काम करने के सवाल पर शाहरूक खान ने मजेदार जवाब दिया है। किंग खान ने कहा, 'अगर किसी फिल्म में मैंने, सलमान या आमिर या अक्षय ने साथ काम किया तो निर्माता को कोई मुनाफा नहीं होने वाला। क्योंकि सारी कमाई तो हम लोग लेकर चले जाएंगे!'
वरूण धवन से भी आधे पर सलमान खान.. औंधे मुंह गिरी 'ट्यूबलाइट'!
जाहिर है शाहरूख ने यह बात मज़ाक में कही। लेकिन कहीं ना कहीं इस बात में सच्चाई भी है। किसी भी दो स्टार को साथ लाने का मतलब का है सुपर बिग बजट फिल्म। ऐसे में यदि फिल्म ने 300 करोड़ से ऊपर की कमाई नहीं की प्रोड्यूसर का बुरा हाल हो सकता है।

शाहरूख ने आगे कहा- बड़े सितारों को साथ में लाने के लिए कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है.. फिल्म की कहानी, किरदार, सबकी डेट्स को ध्यान में रखना। फिलहाल किसी निर्देशक ने ऐसी ख्वाहिश नहीं दिखाई है।
हम्म.. यानि की साफ है कि हाल में शाहरूख खान किसी ऐसे प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ हैं, जिनमें सलमान, आमिर या अक्षय कुमार हों।
यहां जानें इन सुपरस्टार्स को साथ लाना क्यों है मुश्किल-


Click it and Unblock the Notifications