REVEALED: सलमान खान के बर्थडे पर क्या स्पेशल करेंगे 'दोस्त' शाहरूख!
[गपशप] 27 दिसंबर को बॉलीवुड के दबंग खान 50 साल के हो जाएंगे। लिहाजा, इस साल जिस तरह शाहरूख खान और आमिर खान का बर्थडे धमाकेदार तरीके से मनाया गया। वैसा ही कुछ होने वाला है सलमान खान के 50वें जन्मदिन पर। बॉलीवुड के तीनों खान ने इस साल अर्धशतक पूरा कर लिया है।
बहरहाल, आज भी इनका जादू बदस्तूर जारी है। खैर, शाहरूख की बात करें तो वे भी भाईजान के इस स्पेशल डे पर कुछ अलग करना चाहते हैं।
Must Read: आगे आगे 'भाईजान'..पीछे हुए शाहरूख खान!
जब किंग खान से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- 'हां.. मैं सलमान से जाकर जरूर मुलाकात करूंगा.. 27th right? मुझे खुशी होगी यदि मैं खुद जाकर सलमान को विश करूं। फिलहाल मुझे मेरे शेड्यूल के बारे में पता नहीं.. लेकिन हां, मैं सुबह सुबह सलमान को खुद मिलकर ही जन्मदिन की बधाई दूंगा। फिर देखते हैं आगे क्या होता.. '
हम्मम.. अब तो हमें भी इंतजार है उस लम्हे का जब एक बार फिर दोनों खान साथ होंगे। आखिर सलमान ने शाहरूख के जन्मदिन को काफी खास बनाया था।
यहां देखते हैं शाहरूख- सलमान की 'फैंडशिप वाली' तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

