सलमान खान को लेकर शाहरूख खान ने इतना प्यारा बयान दिया है.....
सलमान खान से अपने रिश्ते पर बात करते हुए शाहरूख खान ने कहा, भाई से भी बढ़कर है सलमान..
सलमान खान- शाहरूख खान की दोस्ती अब किसी से छिपी नहीं है। उनको साथ में देखना फैंस के लिए काफी यादगार होता है। जब भी दोनों किसी शो में साथ आते हैं तो वो हेडलाइन बनती ही है। लगभग दो दशक हो चुके हैं बॉलीवुड के करण-अर्जुन को अपना जादू सिल्वर स्क्रीन पर बिखेरते हुए।
बहरहाल, हाल ही में शाहरूख खान ने सलमान खान को लेकर जो बयान दिया है.. वह सुपरक्यूट है। एक ब्रांड के प्रमोशन के दौरान शाहरुख कुछ बच्चों के साथ बातचीत कर रहे थे।

बच्चे- सलमान आपका भाई है ना
शाहरुख खान- भाई से भी बढ़कर है
बच्चे- आपका वो पिक्चर अच्छा था, करण अर्जुन
शाहरुख खान- जब आप किडजानिया जाओगे ना, तो मैं बोलूंगा सलमान आपको लेकर जाए। मैं उनसे रिक्वेस्ट करुंगा।
जब सलमान खान को इस बातचीत के बारे में पता चला तो उन्होंने हंस कर कहा- अच्छा भला ड्यूटी पर लगा रखा है शाहरुख....


Click it and Unblock the Notifications