Oooo.. तो अपनी फिल्म Ra.One का सीक्वल.. इसीलिए नहीं बना पाए शाहरूख खान!
रितेश देशमुख की फिल्म बैंक चोर का पोस्टर शेयर करते हुए शाहरूख खान ने खुद अपनी फिल्म रा.वन का मजाक उड़ा लिया।
कुछ ही दिनों पहले रितेश देशमुख की फिल्म 'बैंक चोर' का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म में रितेश अपने दो साथियों के बाद बैंक लूटने आते हैं.. और ट्रेलर की मानें तो यह कतई बेकार चोर हैं। वहीं, फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी हैं जोसीबीआई ऑफिसर अमजद खान बने हैं जो हर हाल में इन चोरों को रोकना चाहता है।
सलमान, शाहरूख से लेकर.. सभी सुपरस्टार्स को इस एक्टर ने धो डाला!
खैर, अब फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किये जा रहे हैं.. लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। इन पोस्टर्स में आपको ट्यूबलाइट के पोस्टर में रितेश दिखेंगे.. तो रा.वन के पोस्टर में भी रितेश। जी हां.. यह कुछ अजीब है.. लेकिन शायद इस कॉमेडी फिल्म का इससे बेहतर प्रमोशन नहीं किया जा सकता है।

बाकी सितारों का तो नहीं पता.. लेकिन शाहरूख खान ने इस प्रमोशन में चार चांद लगा दिए। अपने स्पूफ पोस्टर पर शाहरूख ने लिखा- I also couldn't afford the suit for part 2... Dekhna bhai if u get a chance during ur robberies get me one too!!
रा.वन सीक्वल पर शाहरूख का यह बयान काफी मजेदार है। यहां देंखे बैंक चोर के पोस्टर्स-


Click it and Unblock the Notifications