VIDEO: शाहरूख का Pk Punch, पूछा 600 करोड़ किसका हुआ?
पीके बॉक्स ऑफिस पर रोज़ नए कीर्तिमान खड़े कर रही है। आमिर खान अपने ही बनाए हुए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। लोग रोज़ इसी जानकारी के लिए अखबार और वेबसाइट खोल लेते हैं कि पीके ने आज क्या किया। फलेकिन वहीं एक इंसान ऐसा भी है जिन्हें इन सब चीज़ों के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं है। पीके कुछ लोगों को अच्छी लगी तो कुछ ने इसे सिरे से नकार दिया। लगता है वो दूसरी श्रेणी में ही आते हैं इंडस्ट्री के किंग खान, शाहरूख।
हाल ही में डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट के बाद मीडिया से बातचीत में शाहरूख ने अपने अंदाज़ में पीके कलेक्शन पर चुटकी ली। कोईमोई डॉट कॉम के की एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि आजकल लोग बहुत अच्छी बॉक्स ऑफिस कमाई कर रहे हैं। 300 करोड़, 600 करोड़....बस इतना कहना था कि शाहरूख ने रिपोर्टर से अपने ही अंदाज़ में पूछा कि किसका 600...600 करोड़ किसका हो गया। और अपनी शैतान मुस्कुराहट से दिखा दिया कि ये उन्होंने जानबूझ कर ही किया।
ALSO READ: Pk की 7 मज़ेदार गल्तियां जो आपकी पारखी नज़रों से बच गईं!
PIC: डब्बू के कैलेंडर एक लिए विद्या ने खुद को एक कागज़ से ढंका
हालांकि बाद में शाहरूख को ये बताया गया कि 600 करोड़ वर्ल्ड कलेक्शन है तो उन्होंने फिर अपने अंदाज़ में जवाब दिया कि मैं तो डर गया भई कि अब 600 होने लगा क्या। खैर, लेकिन सीरियस होते ही शाहरूख ने फिल्म बिज़नेस की बात समझाई और बताया कि क्यों 600 करोड़ कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। वहीं उन्होंने ये भी समझाया कि आखिर ये 600 करोड़ क्यों और कैसे बन गए। इसके साथ ही शाहरूख ने एक और पंच दिया कि तीन महीने में इससे भी अच्छा कुछ होगा और क्यों होगा वो जानने के लिए देखिए ये वीडियो -


Click it and Unblock the Notifications