साउथ डायरेक्टर के साथ शाहरुख खान की नई फिल्म, डबल रोल का धमाका- पठान के बाद शूटिंग शुरू!
शाहरुख खान को लेकर नई गुड न्यूज सामने आ रही है जो कि फैंस को एकदम खुश कर देगी। ये खुशखबरी है शाहरुख खान की नई फिल्म से। वैसे तो किंग खान अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली पठान एक्शन पैक्ड फिल्म है जिसपर शाहरुख खान काम भी शुरू कर चुके हैं। फिल्म की आधी शूटिंग भी हो चुकी है हालांकि कोरोना की वजह से आजकल काम ठप्प पड़ा है। खैर अब शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर नई डिटेल्स सामने आ रही हैं।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट कहा कहना है कि शाहरुख खान साउथ के सुपरहिट निर्देशक एटली (Atlee) के साथ काम करते दिख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एटली ने एक स्क्रिप्ट शाहरुख खान के साथ शेयर की है। किंग खान ने इस फिल्म का फाइनल ड्राफ्ट सुन लिया है। शाहरुख खान ने इस फिल्म को लेकर रुचि दिखाई है।

रिपोर्ट का कहना है कि आजकल कोरोना की वजह से काम ठप्प पड़ा है। वरना शाहरुख खान पठान के बाद एटली की फिल्म पर काम भी शुरू कर सकते हैं। शाहरुख खान के साथ स्क्रिप्ट शेयर करने खुद एटली चेन्नई से मुंबई आए थे।
मीडिया का तो कहना है कि शाहरुख खान साल के अंत तक एटली की फिल्म पर काम शुरू कर सकते हैं। लेकिन अभी तक ऑफिशियल जानकारी इस तरह की कुछ भी सामने नहीं आई है।
इससे पहले एटली और शाहरुख खान की फिल्म को लेकर ये डिटेल सामने आई थी कि इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications