सलमान, ऋतिक और अब अक्षय कुमार से CLASH.. शाहरूख करें भी तो क्या करें!
3 सालों में तीसरी बार, शाहरूख खान की फिल्म को बॉक्स ऑफिस क्लैश का सामना करना पड़ेगा। शाहरूख- इम्तियाज की फिल्म अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा से क्लैश होगी।
2016 में यदि कोई खबर सबसे ज्यादा सुर्खियों में छाई थी तो वह है सुल्तान- रईस के क्लैश की खबरें। हर जगह यही चर्चा थी कि शाहरूख खान की रईस और सलमान खान की सुल्तान में घमासान होने वाला है। फैंस भी दो खेमे में बंट चुके थे। लेकिन टीम रईस ने समझदारी दिखाते हुए अपनी फिल्म आगे बढ़ा ली।
#Report: तो आखिर इनको मिल ही गई.. दूसरी 100 करोड़ सुपरहिट फिल्म!
लेकिन फिर हुआ दूसरा धमाका.. रईस की रिलीज डेट बढ़ाकर कर दी गई 25 जनवरी 2017.. ठीक उसी दिन जब ऋतिक रोशन की 'काबिल' रिलीज होने वाली थी। कितनी ही बातें हुई.. लेकिन काबिल के निर्माता राकेश रोशन ने अपनी फिल्म की डेट नहीं बदली। नतीजा.. दोनों फिल्में हिट हुईं, लेकिन कहीं ना कहीं अफसोस रह गई, क्योंकि दोनों फिल्में और भी कमा सकती थीं।

बहरहाल, एक क्लैश से शाहरूख निकले नहीं कि दूसरा क्लैश सामने खड़ा था। अक्षय कुमार की क्रैक और इम्तियाज अली की फिल्म.. खैर, अक्षय कुमार की क्रैक अब इस साल ही रिलीज नहीं हो रही। तो शाहरूख की फिल्म ने चैन की सांस ली।
लेकिन.. लेकिन.. लेकिन.. ट्विस्ट यह हुआ कि अक्षय की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा, जो 2 जून को रिलीज होने वाली थी, अब 11 अगस्त को रिलीज होगी और इम्तियाज- शाहरूख की फिल्म को टक्कर देगी।
हम्म.. कुल मिलाकर दिलवाले- बाजीराव मस्तानी के बाद हर कोई शाहरूख की फिल्म से क्लैश होने को तैयार है। लेकिन कई बार शाहरूख की फिल्मों ने सामने खड़ी फिल्मों को धूल चटाई है। देंखे लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications