शाहरुख खान की इस एक्ट्रेस ने लिया एक्टिंग छोड़ने का फैसला, बड़ी वजह आई सामने

Shahrukh Khan movie Jawan actress Nayanthara decided to quit acting for this reason

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस नयनतारा शानदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। नयनतारा कई भाषाओं में फिल्में कर चुकी हैं और जल्द ही वो शाहरुख खान के साथ पहली बार किसी हिंदी फिल्म में नजर आएंगी। नयनतारा 'जवान' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने जा रही हैं लेकिन, अब बड़ी खबर सामने आई है कि नयनतारा एक्टिंग को छोड़ने की तैयारी कर रही हैं।

नयनतारा दरअसल अब एक्टिंग नहीं करने मन बना रही हैं। इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई वजहें सामने आई है। पहली वजह ये भी है कि नयनतारा अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहती हैं और उनकी परवरिश को ध्यान में रखकर एक्टिंग छोड़ने की पूरी प्लानिंग कर ली है।

लेकिन, साथ ही ऐसी भी अपडेट सामने आई है कि, एक्टिंग छोड़ने के बाद अभिनेत्री अपने पति के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस का काम संभालेंगी और इस पर ही अधिक ध्यान देंगी। हालांकि, नयनतारा की तरफ से इससे जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ना ही उनके पति विग्नेश ने कोई बयान दिया है।

प्रोडक्शन हाउस की हैं ऑनर

प्रोडक्शन हाउस की हैं ऑनर

नयनतारा अपने पति विग्नेश के साथ 'राउडी पिक्चर्स' के को ऑनर्स हैं। नयनतारा एक्टिंग छोड़ने के बाद इसी प्रोडक्शन हाउस का काम संभालेंगी।

2022 में की शादी

2022 में की शादी

नयनतारा ने पिछले साल जून में विग्नेश से शादी रचाई थी। नयनतारा और विग्नेश की शादी में शाहरुख खान समेत साउथ सिनेमा के दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। नयनतारा की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थी।

 अक्टूबर में बनीं मां

अक्टूबर में बनीं मां

पिछले साल शादी के तुरंत बाद अक्टूबर नयनतारा और विग्नेश सरोगेसी की मदद से दो बेटों के माता-पिता बने थे। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो नयनतारा शाहरुख खान के साथ 'जवान' के अलावा 'सुपरस्टार 75', 'पट्टू', 'एके 62' जैसी फिल्में कर रही हैं।

Read more about: nayanthara jawan bollywood movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X