एक और ब्लॉकबस्टर Sequel, हॉलीवुड में धमाका करेंगे Khan, उछल पड़ेंगे फैंस!
इन दिनों बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। वहीं हाल ही में शाहरुख खान को लेकर एक तगड़ी खबर आ रही है। वे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं दूसरी तरफ उनकी एक और फिल्म की तैयारियां हो रही हैं। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के किंग खान जल्द ही हॉलीवुड की मशहूर मार्वल सीरीज का हिस्सा बनते हुए नजर आ सकते हैं। है न वाकई दिलचस्प खबर।
[बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म, 550 करोड़ का बजट, एक बार में कर दिया कचरा !]
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मार्वल फिल्मों की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। जिसके चलते मेकर्स इसे भारत के लिए भी बनाने की प्लॉनिंग कर रहे हैं। मार्वल की टीम क्रिएटिव डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट स्टीफन वाकर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। शाहरुख खान को अपनी फिल्म में लेने के सवाल पर स्टीफन ने कहा कि 'हम लोग ऐसे किरदार को गढ़ना चाहते हैं जिससे भारतीय ऑडिएंस जुड पाए। ऐसा इसलिए ताकि हम भारतीय संस्कृति को उत्तरी अमेरिका में मौजूद मार्वल के फैन्स को दिखा सकें।'

जीरो की शूटिंग व्यस्त शाहरुख खान के लिए ये खबर वाकई कमाल की है। बहरहाल आपको बता दें कि जीरो भी किसी भी मामले में किसी बड़ी फिल्म से कम नहीं होने वाली है। इस फिल्म के VFX पर करोड़ों का बजट खर्च किया जा रहा है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो के बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











