ALERT: शाहरूख खान की SUPERHIT फिल्म.. 12 साल के बाद.. बनेगा सीक्वल!
शाहरूख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' तो आपको याद होगा ही.. फैंस ने फिल्म को काफी पसंद किया था और फिल्म सुपरहिट रही थी। खैर, हाल ही में जब फराह खान से पूछा गया कि क्या वो मैं हूं ना का सीक्वल बनाना चहेंगी? तो डाइरेक्टर ने काफी दिलचस्प जवाब दिया।
फराह खान ने कहा, यदि कोई मुझे अच्छी स्टोरी देता है, तो मैं इस फिल्म का सीक्वल जरूर बनाना चाहूंगी। 'मैं हूं ना' को फैंस ने काफी पसंद किया था और मेरे करियर की सबसे स्पेशल फिल्म है। लिहाजा, सीक्वल बनाने के लिए स्पेशल कहानी भी होनी चाहिए। फिलहाल मेरे पास कोई स्टोरी लाइन नहीं है। हम्मम..
[साल 2016.. आखिर एक साथ आ ही गए शाहरूख- सलमान खान!]

खैर, फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शाहरूख खान की कई फिल्में लाइन में हैं। यहां जानें शाहरूख की आने वाली फिल्में-
डियर जिंदगी
इंग्लिश- विंग्लिश फेम निर्देशक गौरी शिंदे की अगली फिल्म में शाहरूख खान और आलिया भट्ट को लॉक किया गया है। यह एक अलग तरह की लव- स्टोरी होगी। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।
रईस
राहुल ढ़ोलकिया की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर में शाहरूख का काफी डार्क किरदार दिखाया गया है। फिल्म ईद के मौके पर इस साल रिलीज होने वाली थी। अब 26 जनवरी को रिलीज होगी।
द रिंग
वहीं, शाहरूख खान ने इम्तियाज अली की अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। फिल्म 2017 के अगस्त में रिलीज हो सकती है।
आनंद एल राय की फिल्म
शाहरूख खान आनंद एल राय की फिल्म भी कर रहे हैं। बता दें, यह फिल्म एक बौने आदमी पर होगी। यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।
ऐ दिल है मुश्किल
करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में शाहरूख खान कैमियो करते दिखेंगे। माना जा रहा है वह फिल्म में ऐश के पति बने हैं।
डॉन 3
हमें पता है कि फिल्म से जुड़ी कोई बात सामने नहीं आई है,, लेकिन फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इतना तो फाइनल कर ही दिया है कि डॉन 3 में शाहरूख खान फाइनल हैं।
आदित्य चोपड़ा की फिल्म
साल 2017 के अंत तक शाहरूख को लेकर आदित्य चोपड़ा अगली फिल्म की शुरूआत करेंगे। यह एक पीरियड ड्रामा होगी, जिसमें शाहरूख योद्धा का किरदार निभाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








