किसकी जुल्फें हैं शाहरुख के लिए अनमोल
शाहरुख के फैन्स के लिए शाहरुख की पसंद नापसंद बहुत मायने रखती है और आज शाहरुख ने अपनी एक नयी पसंद बताई है और वो है शाहरुख की सबसे पसंदीदा खुशबू। शाहरुख को अपनी बेटी सुहाना के बालों की खुशबू दुनिया में सभी खुशबुओं से ज्यादा पसंद है। हाल ही में शाहरुख ने कहा "मेरा कोलोग्न एरोमैटिक बहुत मंहगा है लेकिन जब मेरी बेटी मुझे गले लगाती है तो उसके बालों से आने वाली खुशबू मेरे लिए अनमोल है।"
किंग खान अपनी बेटी को दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करते हैं यो तो सभी जानते हैं और शाहरुख समय समय पर अपनी बेटी के प्रति अपने प्यार को दर्शा कर ये साबित भी कर देते हैं लेकिन इस बार तो शाहरुख ने साफ साफ अपनी बेटी को अपने लिए अनमोल कह दिया। शाहरुख अपनी बेटी सुहाना की हर बात मानते हैं। किंग खान की पत्नी गौरी का भी कहना है कि शाहरुख को डांटने का हक सिर्फ सुहाना को है। जब भी कभी शाहरुख उदास या दुखी होते हैं तो सुहाना ही उन्हें फिर से खुश करती है।
तो लीजिए अब शाहरुख का एक और राज आपके सामने आ गया।


Click it and Unblock the Notifications
