तगड़ा Rumor: शाहरूख के पास नहीं है कोई और फिल्म, आखिरी से भी किया अक्षय ने REPLACE!

जहां एक तरफ स्टार्स की डेट बुक 2020 तक पूरी तरह से फुल है, वहीं दूसरी तरफ शाहरूख खान के पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। सूत्रों की मानें तो आमिर खान की छोड़ी हुई फिल्म सैल्यूट जो कि शाहरूख खान कर रहे थे वो भी अब अक्षय कुमार को ऑफर की गई है।

वहीं शाहरूख के सारे फेवरिट कैंप इस समय अक्षय पर फोकस कर रहे हैं। एक तरफ धर्मा प्रोडक्शन्स ने केसरी के बाद, राज मेहता की एक फिल्म में अक्षय को फाइनल किया है जहां वो और करीना कपूर पति - पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगे।

shahrukh-khan-left-with-no-film-akshay-kumar-replaces-mogul

वहीं दूसरी तरफ पूरे 10 साल बाद, यशराज फिल्म्स ने अक्षय कुमार को तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट दे दिया है। इनमें से दो फिल्में, शाहरूख को ऑफऱ की गई थी लेकिन शाहरूख ने इन प्रोजेक्ट्स में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

इसके अलावा, संजय लीला भंसाली ने भी शाहरूख को अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया था लेकिन अब खबरों की मानें तो अक्षय कुमार भंसाली प्रोडक्शन्स के साथ राऊडी राठौर 2 पर चर्चा शुरू कर चुके हैं।

कुल मिलाकर, ज़ीरो के बाद, शाहरूख के पास फिलहाल कोई प्रोजेक्ट नहीं है। हालांकि उन्हें विक्रम वेधा रीमेक का ऑफर दिया गया है। लेकिन शाहरूख चाहते हैं कि नीरज पांडे ही ये फिल्म डायरेक्ट भी करें।

इसके अलावा आए दिन डॉन 3 की बात होती रहती है लेकिन फिल्म के दोनों प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी फिल्म को लेकर अलग अलग बातें बोलते हैं।

खैर यहां जानिए, सुपरस्टार्स के आने वाले प्रोजेक्ट -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X