शाहरुख के लिप-किस से लोग हैरान!
पिछले कई दिनों से पर्दे से गायब चल रहे शाहरुख खान अपने किस के कारण अचानक चर्चा में आ गए हैं। शाहरुख ने सबके सामने ऐसा किस किया कि लोग देखते रह गए। जाहिर है अगर किंग खान ने किस किया है, तो कोई खास ही होगी... अररररे खास होगी नहीं, होगा। जी हां शाहरुख खान ने अमेरिका के गायक व ऐक्टर जॉन बैरोमैन को किस किया, वो भी होठ से होठ मिलाकर, जिसे आप लिप-किस भी कह सकते हैं।
शाहरुख और बैरोमैन की लिप किस करते हुए तस्वीर इंटरनेट पर छा गई है। हाल ही में दोनों जोनाथन रॉस के शो में एक साथ पहुंचे थे। शायद इस तरह से किस करना एक दूसरे को ग्रीट करने जैसा ही था, लेकिन फिर भी इस किस ने लोगों के मन में तमाम सवाल पैदा कर दिए हैं। इतने प्यार से किंग खान को किस करते देख लोगों के मन में कौतूहल सा दौड़ गया है।
खैर शाहरुख के इस किस के लिए आप उन्हें समलैंगिक मत समझ बैठिएगा। क्योंकि कुछ साल पहले शाहरुख और सैफ अली खान ने एक शो के दौरान एक दूसरे को किस किया था। उस दौरान वे काफी सुर्खियों में आ गए थे। बाद में उन दोनों ने एक साथ कई स्टेज शो किए।


Click it and Unblock the Notifications