सिर्फ एक पप्पी से शाहरूख ने मना लिया फरहा को

लेकिन अब फिल्म तीस मार खां बड़े पर्दे पर बुरी तरह धराशाही हो गई है और लगता है किंग खान का गु्स्सा भी अब ठंडा पड़ चुका है। इसलिए अब शायद दोनों ने फिर से दोस्ती करने की बात सोची है। जिसका साक्षात प्रमाण दिखा एक फिल्मी समारोह में। जहां दोनों की मुलाकात हुई। फराह, शाहरूख खान से मिलने उनके वैनिटी वैन में पहुंची। आधे घंटे की मुलाकात के बाद दोनों एकसाथ वैन से बाहर आए और फिर शाहरुख ने अपने पुराने अंदाज में फराह को गले लगाया और फिर उन्हें फॉरहेड किस भी किया।
जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किंगखान और फरहा के बीच की दूरियां मिट चुकी है, अब शाहरूख ठहरे दिल के बादशाह उन्होंने बड़े ही प्यार से अपनी रूठी दोस्त को मना लिया और शाहरूख के एक प्यार भरी छुअन से फरहा का सारा गुस्सा रफू चक्कर हो गया।


Click it and Unblock the Notifications