..................... Shahrukh Khan, King Of Romance loves Katrina Kaif, कैटरीना के दीवाने शाहरुख, सलमान नाखुश - Hindi Filmibeat

कैटरीना के दीवाने शाहरुख, सलमान नाखुश

Shahrukh Khan loves Katrina Kaif
बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान पर लाखों लड़कियां मरती हैं। उनकी रोमांटिक फिल्मों को देख उनकी दीवानी हो जाती हैं। यही नहीं बल्कि बॉलीवुड की हसीनाएं भी शाहरुख संग रोमांटिक किरदार निभाने को लेकर खासा उत्साहित रहती हैं। उनके साथ रोमांस करने का सपना तो हॉलीवुड की एक्ट्रेसेस भी रखती हैं। लेकिन लाखों के चहेते शाहरुख आजकल किसी और के दीवाने हो रखे हैं और वो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की सो कॉल्ड करीबी दोस्त कैटरीना कैफ हैं।

शाहरुख खान का रिकॉर्ड रहा है कि उनके साथ काम करने वाली हर एक एक्ट्रेस उनसे प्यार करने लगती है। शाहरुख का चार्म है ही कुछ ऐसा। अब शाहरुख की दीवानी बॉलीवुड हसीनाओं में कैटरीना कैफ भी शामिल हो गयी हैं। एक तरफ जहां कैटरीना अपनी फिल्म जब तक है जान के प्रमोशन के दौरान हर जगह शाहरुख खान की तारीफों के पुल बांध रही हैं वहीं शाहरुख खान भी कैटरीना और अनुष्का की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। शाहरुख ने तो अपने ट्विटर अकाउंड तक पर कैटरीना और अनुष्का की तारीफ की है।

हाल ही में शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो कैटरीना को नोसल ड्रॉप्स कहकर बुलाते हैं क्योंकि जिस तरह वो अपने नोसल ड्रॉप्स के आदी हैं उसी तरह अब कैटरीना कैफ के भी आदी हो गये हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो कैटरीना से बहुत प्यार करते हैं इसीलिए वो उन्हें अपना नोसल ड्रॉप्स कहकर बुलाते हैं। अब आप ही सोचिये कि शाहरुख का नोसल ड्रॉप्स यानी कैटरीना के प्रति ये प्यार कहीं सलमान की नाक में दम ना कर दे। शाहरुख की ये दीवानगी देख सलमान खान का क्या रिएक्शन होता है ये देखने वाली बात होगी। लेकिन चाहे जो भी हो हम तो बस यही कहेंगे कि जब तक है जान, हिट हैं शाहुरख-कैटरीना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X