एक साथ दिखेंगे शाहरूख- कैटरीना.. शादी.. और मुंह मांगा दाम!
जी हां, दरअसल शाहरूख खान और कैटरीना कैफ जी जर्नादन रेड्डी के बेटी की शादी में परर्फोम करने वाले हैं। फिल्म 'फैन' का वह सीन तो आपको याद ही होगा, जहां शाहरूख एक बिजनेसमैन के यहां फंक्शन पर डांस करने जाते हैं।
तो हां, कुछ ऐसा ही रियल लाइफ में भी होता है। जाहिर है इसके लिए सितारे भारी कीमत वसूलते हैं। रिर्पोट्स की मानें तो जर्नादन रेड्डी ने शाहरूख- कैट को मुंह मांगी कीमत देने का वादा किया है। शादी नवंबर में होगी, जहां शाहरूख, कैट संग कई तमिल सितारे भी परर्फोम करेंगे।
''मेरी फिल्म उसी दिन रिलीज होगी.. शाहरूख को जब करना हो, करे....''

फिल्मों की बात करें तो शाहरूख खान और कैटरीना कैफ आनंद एल राय की अगली फिल्म में साथ दिखेंगे।
इससे पहले इस जोड़ी को हम यश चोपड़ा की फिल्म जब तक है जान में देख चुके हैं। जहां शाहरूख ने पहली बार ऑनस्क्रीन किस किया था।
फिल्म से पहले भी कैटरीना कैफ शाहरुख खान के साथ रोमांटिक फिल्म करने को लेकर खासा उत्साहित थीं।
सोनी टीवी के हिट शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर भी शाहरुख खान और कैटरीना कैफ अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे।
शाहरूख- कैट ने साथ साथ कई डांस परर्फोमेंस दिये हैं
जब तक है जान में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के बीच कुछ इंटिमेट सीन्स भी दिखाए गए थे।


Click it and Unblock the Notifications









