कैटरीना की इतनी तारीफ क्यों कर रहे हैं शाहरूख!

शाहरूख खान और कट्रीना कैफ पहली बार पर्दे पर यश चोपड़ा की आने वाली रोमांटिक फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में कैट के साथ काम कर रहे किंग खान अब कैट के ही गुणगान कर रहे हैं इसी फिल्म के साथ यश चोपड़ा करीब आठ साल के बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं।

अब तक इस फिल्म का नाम तो सुनने में नहीं आया है लेकिन शाहरूख और कैट के साथ इसी फिल्म में नुष्का शर्मा भी काम कर रही हैं। फरवरी से लंदन में फिल्म की शूटिंग भी हो रही है। बॉलीवुड के किंग शाहरूख ने कहा कि पहली बार कैटरीना के साथ काम कर रहा हूं और उनके साथ काम का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा।

उनकी तारीफ करते हुए शहरूख कहते हैं कि वह बहुत कमाल की अभिनेत्री हैं। कैट काफी मेहनती हैं और एक टीम में रहकर काफी अच्छे से काम करती है। कैटरीना को बॉलीवुड में आए हुए करीब 9 साल हो गए हैं और उनके साथ काम करने वाले सभी लोग उनकी तारीफ करते हैं।

शाहरूख का कहना है कि वह जब कभी किसी नये अभिनेता या अभिनेत्री के साथ काम करते हैं तो वह बहुत कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं। हर किसी का सीन करने का अपना अलग ही तरीका होता है। मुझे बॉलीवुड में काम करते हुए 21 साल हो गए हैं और वो दस साल से यहां काम कर रहे हैं।

जब कैट किसी सीन को करती है और उसे करने का ढंग बिल्कुल अलग होता है। जब वो अलग ढंग से सीन देती है तो मैं भी सह अभिनेता होने के नाते सोचता हूं कि इस ढंग से सीन मैं भी देता हूं तो ऐसे में कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है।

शाहरूख और यशराज ने साथ साथ कई फिल्में की हैं डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है जैसी कई फिल्में सुपरहिट हुई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X