यश ने बना दी शाहरुख-कैटरीना की जोड़ी
शाहरुख खान ने कैटरीना कैफ को छोड़ अभी तक फिल्म इंडस्ट्री की लगभग हर अभिनेत्री के साथ काम किया है। अब यश चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म के लिए दोनों की जोड़ी बना दी है। जी हां, यश चोपड़ा की अगली फिल्म में शाहरुख और कैटरीना साथ में नजर आएंगे।
यश चोपड़ा रोमांटिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं और शाहरुख-कैटरीना को लेकर भी वो रोमांटिक फिल्म ही बनाएंगे। वैसे सलमान से अलग होनो के बाद कैटरीना ने जिस तरह सलमान के दुश्मन का दामन थामा है सल्लू मियां को इससे गुस्सा तो जरूर आ रहा होगा। कैटरीना कैफ के बारे में ज्यादा पढ़ने के लिए क्लिक करें और देखें साथ मे उनकी तस्वीरें भी।


Click it and Unblock the Notifications