शाहरूख के दिल में कैटरीना के लिए कुछ-कुछ हो रहा है!
लगता है आजकल बॉलीवुड के बादशाह का दिल इनदिनों चिकनी चमेली पर आया हुआ है, जी हां आजकल शाहरूख खान, कैटरीना कैफ पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान दिखाई दे रहे हैं।शाहरुख खान इन दिनों जितना ज्यादा हो सके कैटरीना का ख्याल रख रहे हैं। खबर है कि लंदन में शाहरुख ने कैटरीना को जैकेट खरीदकर दी, केवल इतना ही नहीं उन्होंने अपना बॉडीगार्ड भी कैट की सुरक्षा के लिए मुहैया करवा दिया।

बात अगर जैकेट तक ही रहती तो कोई बात नहीं थी लेकिन शाहरुख ने तो अपना बॉडीगार्ड भी कैट की सुरक्षा में तैनात करवा दिया। इतना ही नहीं शाहरूख ने कैट को एक बैग भी खरीद कर दिया जिसमें लिखा था 'तुम्हारे साथ काम करना अच्छा लगा'। जी हां बॉलीवुड का बाजर अब गर्म हो चुका है कि शाहरूख के दिल में कैटरीना के लिए कुछ कुछ है वो क्या है??


Click it and Unblock the Notifications