रोहित शेट्टी की 'अंगूर' में शाहरुख-करीना

By Neha Nautiyal

Shahrukh Khan, Kareena Kapoor
आजकल रीमेक बनाने का चलन पूरे उफान पर है। पुरानी फिल्मों के रीमके बना-बना कर फिल्म वाले पैसा कमा रहे हैं। अब सुनने में आया है कि 'गोलमाल' सीरिज की हिट फिल्में देने के बाद रोहित शेट्टी 1982 में आयी गुलजार की फिल्म 'अंगूर' का रीमेक बनाने जा रहे हैं।

अहर आपने ये फिल्म देखी होगी तो आपको इसमें जुड़वा भाईयों के रुप में संजीव कपूर और देवेन वर्मा की बेहतरीन कॉमेडी जरुर याद होगी। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का रोल मौसमी चटर्जी ने किया था। अंगूर बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है जो मूलत शेक्सपीयर के उपन्यास 'कॉमेडी ऑफ ऐररर्स' पर आधारित थी।

खैर, खबर ये है कि इस फिल्म में रोहिच शेट्टी अजय देवगन की बजाय शाहरुख खान को संजीव कुमार की भूमिका में लेना चाहते हैं और तुषार कपूर को देवेन वर्मा की भूमिका में। करीना कपूर को मौसमी चैटर्जी के रोल के लिए अप्रोच किया गया है।

देखना ये है कि गुलजार के निर्देशन में बनी और संजीव कुमार, मौसमी चैटर्जी और देवेन वर्मा जैसे शानदार अभिनेताओं से सजी 'अंगूर' को रोहित शेट्टी और उनकी टीम टक्कर दे पाएगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X