..................... Shahrukh Khan's Dubai show is cancelled | अब करीना ने भी दिया शाहरूख खान को धोखा - Hindi Filmibeat

अब करीना ने भी दिया शाहरूख खान को धोखा

Kareena kapoor
बॉलीवुड में लगता है इन दिनो धोखे का ही दौर चल रहा है लेकिन वो भी किसी एक ही एक्टर के साथ अब आप सोच रहें होंगे कि ऐसा कौन सा एक्टर है जिसे इंडस्ट्री में सिर्फ धोखे ही मिल रहें हैं। हम आपको बतातें है उसका नाम है शाहरूख खान। बॉलीवुड का ये बादशाह अब हर किसी से धोखे ही खा रहे हैं। पहले इनके दोस्त करण जौहर ने सलमान के साथ हाथ मिला लिया तो अब करीना कपूर ने रॉवन के प्रमोशन के लिए दुबई जाने से मना कर दिया।

माना जा रहा है कि इस बीच करीना अपनी फिल्म बॉडी गार्ड को प्रमोट करेंगी। अब जब करीना ने शाहरूख को साफ तौर पर मना कर दिया है तो शाहरूख ने अपना दुबई वाला प्रोग्राम कैंसल कर दिया। अब शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा इस प्रोग्राम में दिखाई देंगे।

गौरतलब है कि पहले करीना ने शाहरूख को 4 सितंबर को दुबई में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए हामी भरी थी। लेकिन लगता है करीना को बहुत जल्द ही ये समझ आ गया कि आज बॉलीवुड में सलमान खान का पलड़ा शाहरूख खान से ज्यादा भारी हो गया है सो करीना ने पार्टी ही बदल ली और झट से शाहरूख से कन्नी काट मिया सल्लू के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X