Ooo: शाहरूख खान अपनी ही आने वाली फिल्मों का मज़ाक उड़ा रहे हैं!
शाहरूख खान की रईस क्रिटिक्स को जैसी भी लग रही हो लेकिन लोगों को बहुत पंसद आ रही है। और अब शाहरूख खान करण जौहर के साथ मिलकर खुद अपनी आने वाली फिल्मों का मज़ाक उड़ा रहे हैं।
शाहरूख खान की रईस की तारीफ कम से कम बॉलीवुड में हर कोई कर रहा है। और शाहरूख खान एक एक को शुक्रिया दे रहे हैं। लेकिन शाहरूख खान को शायद बिल्कुल पसंद नहीं है कि कोई अपना उनकी तारीफ करे। और करण जौहर ने यही कर दिया।
बस फिर क्या था शाहरूख ने दनादन दनादन करण जौहर को लपेटना शुरू कर दिया। करण जौहर ने लिखा था कि भाई रईस क्या शानदार फिल्म है। पूरी टीम को मेरी बधाई। वाकई तुम लोग में बहुत डेयरिंग है।

अब शाहरूख खान चुप कहां रहते। उन्होंने करण जौहर को जवाब दिया कि करण अब तुम भी एकदम तगड़ी एक्शन फिल्म बनाओ। मुझे पता है तुम बना सकते हो। नाम रखेंगे ढिशूम ढिशूम होता है।
[शाहरूख ने सलमान से क्यों की ऐश्वर्या TALK?]
इस पर करण जौहर ने जवाब दिया कि मैं तभी फिल्म बनाउंगा जब आप बिना किसी को बताए उसे डायरेक्ट करेंगे। इस पर शाहरूख ने कहा कि तुम्हारी हर फिल्म का एक्शन सीन मैं ही डायरेक्ट करता हूं। जब मैं पागल की तरह दौड़ता हूं लड़कियों के पीछे।
[मैं बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान नहीं बन सकता - शाहरूख]
आगे करण जौहर ने लिखा कि अब वक्त आ गया है कि सबको बता दिया जाए कि कुछ कुछ होता है के बास्केटबॉल सीन आपने ही डायरेक्ट किए थे।
इस पर शाहरूख खान का जवाब था कि फिर तो तुम स्पोर्ट्स फिल्म भी बना सकते हो - ऐ दंगल है मुश्किल। करण का कहना था कि नहीं इतना टैलेंट नहीं है मुझमें। तो शाहरूख ने जवाब दिया कि टैलेंट तो है तुम्हारी आखिरी तीन फिल्म कं से नहीं शुरू होती!
वैसे ये पहली बार नहीं है जब शाहरूख खान ने ऐसी हाज़िरजवाबी दिखाई हो -


Click it and Unblock the Notifications











