2019 की सबसे बड़ी KHAN ब्लॉकबस्टर....इस सुपरस्टार का खुला खान वाला खाता!
संजय लीला भंसाली इस वक्त बिल्कुल फॉर्म में चल रहे हैं। बाजीराव मस्तानी जैसी शानदार फिल्म देने के बाद, वो पद्मावती में व्यस्त हैं और अब सूत्रों की मानें तो उनके अगले प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू हो सकता है।
माना जा रहा है कि साहिर लुधियानवी बायोपिक के लिए संजय लीला भंसाली ने शाहरूख खान और कंगना रनौत का नाम फाइनल कर दिया है।

Recommended Video

हालांकि ये प्रोजेक्ट पहले इरफान खान और प्रियंका चोपड़ा कर रहे हैं। लेकिन प्रियंका को साथ में ये फिल्म प्रोड्यूस करनी थी जिसके लिए भंसाली नहीं माने और प्रियंका ने प्रोजेक्ट से हाथ झटक लिया।
वहीं इसके बाद ये प्रोजेक्ट अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के पास पहुंचा लेकिन वहां भी बात नहीं बनी। अब माना जा रहा है कि फिल्म के लिए शाहरूख खान और कंगना रनौत फाइनल किए जा सकते हैं।
वैसे आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि बॉलीवुड में फिलहाल 25 से ऊपर बायोपिक फिल्में बन रही हैं -


Click it and Unblock the Notifications