..................... Shahrukh Khan and Kajol film was to produced by Ajay Devgan Films - Hindi Filmibeat

शाहरूख-काजोल की फिल्म से अजय देवगवन को किया गया दूर!

[गपशप] अब इसे समझदारी कहिए, बिज़नेस कहिए या फिर केवल एक एक्सपेरिमेंट। लेकिन शाहरूख काजोल की वो फिल्म जिसे रोहित शेट्टी बना रहे हैं, उसे अजय देवगन प्रोड्यूस करना चाहते थे। लेकिन अजय देवगन के ऑफर के साथ रोहित शेट्टी को शाहरूख खान ने भी फिल्म का प्रोड्यूसर बनने का ऑफर दिया।

अब रोहित शेट्टी और अजय देवगन की दोस्ती कितनी पुरानी है ये सब जानते हैं। रोहित को अजय और काजोल ने हमेशा फैमिली की तरह माना है। लेकिन रोहित शेट्टी के इस बिज़नेस और दोस्ती को मिक्स ना करने वाले रूल के हम कायल हो गए।
ALSO READ: कहानी की बैंड:...तो शाहरूख कर लेते काजोल से शादी!

दरअसल रोहित ने अजय देवगन का ऑफर ठुकरा कर शाहरूख खान का ऑफर स्वीकार किया क्योंकि शाहरूख की रेड चिलीज़ ने रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन हाउस अष्टविनायक के साथ मिलकर चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्म दी। वैसे रोहित ने बड़े ही आराम से अजय देवगन को भी इस प्रोजेक्ट से दूर ही कर दिया गया।

वहीं शाहरूख खान ने इस फिल्म के लिए एक ग्रैंड अनाउंसमेंट का इंतज़ार करने को कहा है। भई शाहरूख काजोल की वापसी है कोई छोटी मोटी बात थोड़ी है!
ALSO SEE PICS: कौन हैं ये छोटे परदे के शाहरूख - काजोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X