शाहरुख खान ने इस दमदार प्रोजेक्ट के लिए सैफ अली खान से मिलाया हाथ? अब होगा बड़ा धमाका!

saif ali khan, shahrukh khan

वैसे तो सुपरस्टार शाहरुख खान और सैफ अली खान अपनी अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं लेकिन इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि सबको चौंकाने के लिए काफी है। पता चला है कि निखिल आडवाणी की कल्ट रोमांटिक ड्रामा फिल्म कल हो ना हो के बाद दोनों सितारे फिर से साथ नजर आने वाले हैँ। इस फिल्म में इनके किरदार का नाम अमन माथुर और रोहित पटेल था। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो काफी पसंद की गई थी और लोगों का कहना था कि ये साथ में कमाल के लग रहे हैं।

अब खबरें आ रही है कि एक बार फिर से इतने समय के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान और सैफ अली खान एक थ्रिलर फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं और इसके के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हालांकि ये भी पता चला है कि इस फिल्म में दोनों सितारे एक साथ आपको अभिनय करते हुए नहीं नजर आएंगे। पीपिंगमून की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने सैफ अली खान को अपनी एक शानदार फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने का ऑफर दिया है।

सैफ अली खान इस फिल्म को कर रहे है और अगले महीने तक फिल्म फिल्म फ्लोर पर होगी। इस फिल्म को पुलकित द्वारा निर्देशित किया जाएगा। सैफ अली खान ने पिछले कुछ समय से कई शानदार फिल्में की हैं और लोगों को पसंद आए हैं।

बात करें शाहरुख खान की तो वो इस वक्त फिल्म पठान का हिस्सा हैं और इस महीने फिल्म रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X