अमिताभ को माफ नहीं किया..क्या बकवास है- शाहरुख खान
मनोरंजन और गॉसिप का चोली दामन का साथ है। हालांकि दर्शकों के लिए मनरोंजन यानी गॉसिप लेकिन अक्सर ये बेवजह की गॉसिप सितारों की नाराजगी का कारण भी बन जाया करती है। इन बिना सिर पैर की खबरों से न्यूज चैनल वाले टीआरपी तो बटोरते हैं लेकिन वहीं सितारों के मन से इन चैनलों की क्रेडिबिलटी खत्म हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ है शाहरुख खान के साथ जिन्होंने एक बड़े चैनल द्वारा लिखी गयी एक खबर पर अपनी नाराजगी जताई है।
हुआ कुछ यूं कि हाल ही में रिलीज हुई हैप्पी न्यू ईयर को लेकर खबर आई कि जया बच्चन ने फिल्म को बकवास कहा। उसके बाद खबर आई कि अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के इस स्टेटमेंट को लेकर शाहरुख खान से माफी मांगी लेकिन शाहरुख अमिताभ की इस माफी को नहीं एक्सेप्ट कर रहे। इस खबर ने एक तरफ जहां लोगों को काफी हैरान किया वहीं शाहरुख खुद भी इस खबर से काफी नाराज व हैरान हैं।
शाहरुख खान ने ट्विटर पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और इस न्यूज चैनल को टैग करके ट्वीट किया इससे बकवास खबर मैंने आज तक नहीं पढ़ी। देखिये किस खबर पर शाहरुख हुए इतने नाराज।


Click it and Unblock the Notifications











