शाहरुख-आमिर में से किसकी 'टोपी' होगी हिट?

शाहरुख खान एक बार फिर से यश चोपड़ा के बैनर की फिल्म 'जब तक है जान' में अपने रोमांटिक हीरो की इमेज के साथ नज़र आने वाले हैं और दूसरी तरफ आमिर खान अगले साल यानी 2013 की शुरुआत में 'धूम 3' में एक विलेन के किरदार में दिखेंगे। आप सोचेंगे कि अगर हम इन दोनों को आपस में कंपेयर कर रहे हैं तो आखिर क्यों? तो आपको बता देते हैं कि हम इन दोनों सुपरस्टार्स को नहीं बल्कि इनकी टोपी को कंपेयर कर रहे हैं।

यकीन नहीं हुआ ना तो देखिये इस तस्वीर में जिसमें किंग खान शाहरुख एक काले रंग की टोपी में है ये तस्वीर है फिल्म 'जब तक है जान' की। इस फिल्म के एक सीन में शाहरुख खान अपनी इस कैप के साथ हैट-ट्रिक करते नजर आएंगे। अब बात करते हैं आमिर की, तो फिल्म 'धूम 3' में आमिर भी ऐसी ही काले रंग की कैप के साथ दिखेंगे। साथ ही वो भी अपनी इस कैप के साथ हैट-ट्रिक दिखाएंगे।

Shahrukh challenges Aamir for hat-trick

अब आमिर तो मिस्टर परफैक्शनिस्ट हैं तो अपने हर सीन को वो बेहतरीन ढंग से निभाएंगे ही लेकिन खास बात ये होगी कि किंग खान जब हैट के साथ ट्रिक करेंगे तो कितने लोग उनके इस एक्ट को आमिर से बेहतर पाएंगे? फिल्हाल तो दोनों फिल्में कुछ महीनों के अंतर पर रीलीज हो रही हैं लेकिन अगर शाहरुख की ये फिल्म सुपरहिट हुई जैसा कि उनकी हर रोमांटिक फिल्म होती है तो जाहिर है कि 'धूम 3' के रिलीज होने तक इस फिल्म का क्रेज बरकरार रहेगा और जब आमिर भी अपनी हैट-ट्रिक के साथ सिल्वर स्क्रीन पर होंगे तो दिखिये की लोगों को किसकी टोपी याद रहती है।

शाहरुख की 'जब तक है जान' फिल्म इस साल के अंत में नवंबर 13 को रिलीज होगी और आमिर की धूम 3 अगले साल 2013 में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X