अगली फिल्म के लिए NERVOUS हैं शाहरूख...ये रहा 'आमिर वाला प्लान'!

अगर गपशप गली की मानें तो शाहरूख खान अपनी अगली फिल्म के लिए बहुत ही ज़्यादा नर्वस हैं और यही कारण है कि फिल्म के प्रमोशन की प्लानिंग वो अभी से कर रहे हैं।

शाहरूख खान ने हाल ही में कुबूल किया था कि वो अब बॉक्स ऑफिस किंग नहीं रह गए हैं और इसलिए वो 100 - 200 करोड़ की जगह अच्छी फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं। लेकिन हकीकत ये है कि शाहरूख खान को अपनी स्टारडम बचाने का डर काफी सता रहा है।

और आजकल, शाहरूख खान अपनी आने वाली इम्तियाज़ अली फिल्म को लेकर काफी नर्वस हैं और इसलिए वो आमिर का आईडिया अपना रहे हैं। दरअसल, शाहरूख ने तय कर लिया है कि वो काफी लोगों को फिल्म दिखाएंगे।

shahrukh-khan-next-film

आमिर खान की दंगल के लिए ये आइडिया काफी सक्सेसफुल थी। जिसने भी दंगल देखी उसने फिल्म की तारीफ की। और इसलिए अब शाहरूख भी बॉलीवुड के कई जानकार लोगों को अपनी फिल्म दिखाकर, उनकी राय लेंगे।
["शाहरूख के बारे में अभी कुछ नहीं बोलूंगा...हमेशा उसकी मदद की"]

और इतना ही नहीं शाहरूख कई लोगों से फिल्म की राय लेकर, उसे फिल्म में इस्तेमाल करने की कोशिश भी करेंगे। शाहरूख इस फिल्म के साथ कोई भी गलती नहीं करना चाहते हैं।

ट्रेड पंडितों की मानें तो लोगों को फिल्म का नाम संमझ ही नहीं आ पाएगा। ऐसे में लोगों को पूरी फिल्म समझा पाना काफी मुश्किल हो जाएगा। और ये भी तय रहा कि शाहरूख की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ऊंची बोली शायद ही लगा पाए।
[#Congrats:...ऐसा करने वाले चौथे सुपरस्टार बन गए हैं शाहरूख खान!]

देखना ये है कि फिल्म वाकई हर किसी को पसंद आएगी या नहीं। इतने कयासों के बाद जानिए फिल्म में क्या क्या देखने को मिल सकता है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X