शाहरूख खान के पास 10 फिल्मों के ऑफर, ये होगा अगला प्रोजेक्ट, सीधा सलमान - अक्षय से टक्कर

शाहरूख खान इस समय अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुज़र रहे हैं और यही कारण है वो अपने करियर को सही दिशा में लाने के लिए हर कदम फूंक फूंक कर रख रहे हैं। तमाम कयासों के बाद ये तो सबके सामने आ चुका है कि शाहरूख खान के पास फिलहाल कोई भी फिल्म नहीं है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि शाहरूख के करियर में सूखा पड़ चुका है।

दरअसल, शाहरूख खान ने अभी तक कोई फिल्म साईन नहीं की है क्योंकि वो अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह से निश्चिंत होना चाहते हैं। यही कारण है कि फिलहाल शाहरूख खान, एक नहीं, दो नहीं, पूरी दस फिल्मों की कहानियां पढ़ रहे हैं जिनमें से वो एक फाईनल करेंगे। शाहरूख अब इसके आगे अपने करियर में कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।

shahrukh-khan-is-reading-ten-scripts-most-likely-finalise-madhur-bhandarkar-s-film

इन 10 फिल्मों में से फिलहाल शाहरूख खान की हां के सबसे करीब है मधुर भंडाकर की फिल्म इंस्पेक्टर ग़ालिब। यानि कि आखिरकार शाहरूख खान का पुलिस की दुनिया में शानदार डेब्यू। ये उत्तर प्रदेश के एक पुलिस इंस्पेक्टर की कहानी है। फिल्म प्रदेश में फैली बालू तस्करी के मुद्दे को उठाएगी।

शाहरूख को फिल्म काफी पसंद आई है लेकिन अभी तक उन्होंने फिल्म के लिए हां नहीं की है। अब अगर शाहरूख खान ये फिल्म करते हैं तो आने वाले समय में शाहरूख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार तीनों ही पुलिस की वर्दी में लड़ते दिखाई देंगे। जहां सलमान खान की दबंग 3 फ्लोर पर जाने वाली है वहीं अक्षय कुमार की सूर्यवंशी फ्लोर पर जा चुकी है।

वहीं अजय देवगन ने भी हाल ही में सिंघम 3 की बात की है और उसे फाईनल ही बताया है। तो अब परदे पर 90 के दशक के सारे सुपरस्टार्स, वर्दी में एक दूसरे से टक्कर लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X