Oooo.. तो शाहरूख खान- आलिया की फिल्म में ये करेंगे किंग KHAN.. शानदार!
[गपशप] जिस फिल्म में शाहरूख खान हीरों हों, वहां हीरोइन कोई ले जाए तो कुछ तो बात होगी। बहरहाल, हम बात कर रहे हैं गौरी शिंदे की आने वाली फिल्म की। फिल्म में आलिया भट्ट और शाहरूख खान हैं, यह तो आपको पता ही होगा। बता दें, इनके अलावा फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, अंगद बेदी, अली जफर और कुणाल कपूर हैं।
जी हां, फिल्म में ये चारों आलिया के साथ रोमांस करते दिखेंगे। जबकि शाहरूख खान होंगे आलिया के लव- गुरू.. जी हां, इस फिल्म में आलिया भट्ट एक फिल्ममेकर के किरदार में हैं, जिसकी जिंदगी में ये चार लड़के आते हैं। जबकि शाहरूख वो होंगे जो आलिया को सच्चे प्यार को पहचानने में मदद करेंगे।
LEAKED: शाहरूख खान का 'सुल्तान' कनेक्शन..
फिल्म के चारों एक्टर किसी न किसी तरह आलिया की जिंदगी को बदलेंगे। जबकि शाहरूख हर कदम पर आलिया का साथ देते दिखेंगे। हम्मम.. दिलचस्प है न!
बता दें, इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने सवाल किया था कि शाहरूख 50 साल के हैं, जबकि आलिया 22 की.. ये कैसी जोड़ी! जिस पर गौरी शिंदे ने साफ साफ कहा है कि यह काफी अलग तरह की कहानी है, न कि रोमांटिक लव एंगल। बहरहाल, हमें तो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
यहां देखिए शाहरूख- आलिया की क्यूट तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

