ना सलमान, ना शाहरुख खान- इस एक्शन- थ्रिलर REMAKE में नहीं दिखेंगे ये सुपरस्टार्स!
2017 में रिलीज सुपरहिट फिल्म विक्रम वेधा की हिंदी रीमेक को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। पहले फिल्म से अक्षय कुमार- सिद्धार्थ का नाम जोड़ा गया। फिर फिल्म में शाहरुख खान का फाइनल होना लगभग फाइनल था। लेकिन बता दें, इस शानदार रीमेक में फिलहाल शाहरुख शामिल नहीं हैं। हालांकि फिल्म शाहरुख के बैनर तले प्रोड्यूस होगी।
सलमान खान को रेस 3 से बड़ा झटका- अब करेंगे करोड़ों नुकसान की भरपाई!
शाहरूख की रेड चिलीज़ ने विक्रम वेधा रीमेक के राइट्स खरीदे हैं। वहीं, फिल्म को नीरज पांडे भी प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरु हो चुकी है, जिसके बाद ही स्टारकास्ट फाइनल की जाएगी।

अफवाहों में है कि शाहरुख ने इस फिल्म के लिए दो शर्तें रखी थीं। पहली शर्त कि फिल्म में शाहरुख माधवन वाला किरदार नहीं, बल्कि विजय वाला किरदार करना चाहेंगे। वहीं, दूसरी शर्त है कि नीरज पांडे फिल्म को ना सिर्फ प्रोड्यूस करें, बल्कि वही डाइरेक्ट भी करें। अब ये दो शर्तें पूरी होने वाली है.. या नहीं, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन फिलहाल शाहरुख फिल्म से हाथ पीछे खींच चुके हैं।
बहरहाल, यहां देखें फिल्मों की लिस्ट, जिसके हिंदी रीमेक का है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications