तगड़ा Rumor: शाहरूख खान के पास नहीं है एक भी फिल्म, डॉन 3 भी हो गई है कैंसिल
रशाहरूख खान के करियर के लिए इस समय साढ़े साती चल रही है जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मेंं देने के बाद शाहरूख खान की टीम ने तय किया कि उन्हें राकेश शर्मा बायोपिक नहीं करनी चाहिए। शाहरूख ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद खबर आई कि शाहरूख खान फरहान अख्तर की डॉन 3 में काम करेंगे।
लेकिन सूत्रों की मानें तो डॉन 3 जैसी कोई फिल्म बन ही नहीं रही है। शाहरूख और फरहान तीन साल से डॉन 3 के लिए एक ढंग की स्क्रिप्ट ढूंढ रहे हैं लेकिन उनके हाथ कुछ ठोस नहीं लगा है। वहीं दूसरी तरफ, फरहान अख्तर फिलहाल अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान देना चाहते हैं।

इसलिए देखा जाए तो शाहरूख खान की डॉन 3 कैंसिल ही है। और फिलहाल शाहरूख खान के पास कोई भी फिल्म नहीं है। ऐसी फिल्म तो दूर की बात है जो उनके करियर को बचा ले। पहले भी फरहान ने मीडिया से रिक्वेस्ट भी कर डाली की बिना कंफर्म किए इस तरह की खबरें मत बनाया करें। ये फैन्स को ज़बर्दस्ती की उम्मीद बांध देती है और ये गलत है।
वहीं अब फैन्स को ये समझ नहीं आ रहा है कि इतनी बड़ी झूठी खबर को शाहरूख की टीम ने फैलने कैसे दिया। वहीं दूसरी तरफ अब देखना है कि शाहरूख का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा। याद दिलाते हैं उनकी सबसे बड़ी फ्लॉप


Click it and Unblock the Notifications