प्यार हो गया शाहरुख को!

Shahrukh Khan is in love
बॉलीवुड के रोमांटिक हीरो शाहरुख खान को प्यार हो गया है और इस प्यार में उनका दिल भी टूट गया है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर वो कौन है जिसके प्यार में शाहरुख खान पड़ गए हैं और पूरी दुनिया में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में जिसके इतने दीवाने हैं उनका दिल कोई कैसे तोड़ सकता है। सिमरन, अंजली, टीना या पूजा या फिर कोई और? नहीं ये कोई इंसान नहीं जिसके प्यार में शाहरुख खान पड़े हैं इसबार मामला कुछ और ही है।

हुआ यूं है कि शाहरुख आजकल अपनी फिल्म जब है जां की शूटिंग में दिन रात लगे हुए हैं इसीलिए उन्हें अपने कैरेक्टर की जान यानी अपनी दाढ़ी के साथ इतना वक्त बिताना पड़ता है कि उन्हें उससे प्यार ही हो गया। लेकिन शाहरुख खान के लिए उनकी दाढ़ी मुसीबत बन गई और उन्होंने अपनी दाढ़ी को कटवा दिया। अब वो अपने प्यार से जुदा होकर काफी दुखी हैं और ट्वीट करके अपने प्यार की याद को बांट रहे हैं।

शाहरुख खान ने ट्वीट किया "मुझे अपनी दाढ़ी से प्यार हो गया लेकिन ये बढ़ने लगी तो मुझे इसे कटवाना पड़ा और इसे अलविदा कहना पड़ा। मुझे बहुत बुरा लग रहा है।" तो ये था शाहरुख खान का प्यार भरा अफसाना। अपने प्यार से जुदा होकर शाहरुख खान आजकल बहुत दुखी हैं अगर आप भी शाहरुख खान के इस प्यार के गम में भुलाने में उनकी मदद करना चाहते हैं तो 13 नवंबर को सिनेमाहॉल जरुर जाएं और देखें 'जब तक है जां'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X