बाहुबली 2 के चक्कर में शाहरूख के बारे में ये तगड़ा Rumor तो सुना नहीं होगा!
शाहरूख खान अब एक एक कदम फूंक फूंक कर रखना चाहते हैं। यही कारण हैं कि फराह खान अपनी स्क्रिप्ट लेकर उनके आगे पीछे दौड़ रही हैं लेकिन शाहरूख खान हैं कि उन्हें वापस भेज देते हैं।
बाहुबली 2 की रिलीज़ ने सबका ध्यान बाकी हर बात से हटा दिया। लेकिन शाहरूख खान के बारे में एक तगडी अफवाह बड़ी तेज़ी से गपशप गली में उड़ रही है। और ये तय है कि शाहरूख खान अब अपने करियर का हर कदम फूंक फूंक कर रखना चाहते हैं।
दरअसल, खबर है कि फराह खान अपनी अगली स्क्रिप्ट लेकर शाहरूख खान के इर्द गिर्द चक्कर कांट रही हैं। लेकिन शाहरूख खान हर बार कोई बदलाव की डिमांड करके स्क्रिप्ट लौटा देते हैं।

हालांकि इन खबरों से अलगफराह खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म पर बात की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में शाहरूख खान नहीं हो सकते। क्योंकि फिल्म में उनकी जगह ही नहीं है।
फराह ने बताया कि फिल्म की कहानी दो लड़कियों के बारे में है और मैं अभी भी इसके सेकंड हाफ पर काम कर रही हूं। मैं जल्दबाज़ी में फिल्म नही बनाना चाहती। पता नहीं क्यों इस फिल्म के बारे में लोगों को इतनी दिलचस्पी है।
वैसे फराह खान ने अभी तक 4 फिल्में बनाई हैं जिनमें से तीन में शाहरूख थे। हालांकि हैप्पी न्यू ईयर में उन्होंने शाहरूख की सात फिल्में कॉपी की थीं। यहां देख लीजिए सुबूत -


Click it and Unblock the Notifications